पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scouts and Guides have taken charge of providing assistance for the convenience of HTET examinees.

Bhiwani News: एचटेट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स ने संभाली सेवा की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides have taken charge of providing assistance for the convenience of HTET examinees.
भिवानी। दो दिवसीय हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन रविवार को द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सेवा अभियान चलाया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए तथा अभ्यर्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

यह सेवा अभियान जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह और ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ के मार्गदर्शन में जिले के तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों टीआईटी, वैश्य कॉलेज तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर हेल्प डेस्क संचालित किए गए।
विज्ञापन

सेवा अभियान में 32 स्काउट एवं गाइड जवानों ने भाग लिया। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जवानों को तीन अलग-अलग टुकड़ियों में विभाजित कर तीनों परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करते हुए ग्रुप लीडर के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। परीक्षार्थियों को जलपान कराने के लिए केवल स्टील के गिलासों का प्रयोग किया गया। इसके अलावा स्काउट एवं गाइड जवानों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed