{"_id":"6a4b94d21651ab81580ec494","slug":"video-bhiwani-blood-donation-awareness-program-organized-at-the-roadways-workshop-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: रोडवेज वर्कशॉप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: रोडवेज वर्कशॉप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी: हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम, विश्व बैंक के डॉक्टरों ने युवाओं को किया प्रेरित
भिवानी। स्थानीय हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप में युवाओं को सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व बैंक के प्रतिनिधि डॉ. रोहित और डॉ. मिली ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रोहित और डॉ. मिली ने वर्कशॉप में विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रक्तदान के महत्व से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। डॉक्टरों ने रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हुए युवाओं के मन में बैठी भ्रांतियों और डर को भी दूर किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करें, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए जागरूक करें।
इस अवसर पर ट्रेनिंग स्कूल के इंचार्ज सत्यवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना होना भी बेहद जरूरी है। इस जागरूकता सत्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने गहरी रुचि दिखाई और भविष्य में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का संकल्प लिया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।