Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Man arrested for fraud involving money collected for transporting household goods.
{"_id":"6a4b94e8585a437fc70930d9","slug":"video-bhiwani-man-arrested-for-fraud-involving-money-collected-for-transporting-household-goods-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी :घरेलू सामान की ढुलाई के नाम पर रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी :घरेलू सामान की ढुलाई के नाम पर रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने घरेलू सामान की ढुलाई के नाम पर रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केशव निवासी वार्ड नंबर पांच बवानीखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
मामले के संबंध में शिकायतकर्ता कुमार शुभम निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घरेलू सामान को ग्रेटर नोएडा से गोपालगंज (बिहार) पहुंचाने के लिए डीलक्स कार्गो लॉजिस्टिक्स से 9500 में परिवहन का अनुबंध किया था। कंपनी ने निर्धारित राशि प्राप्त करने के बाद उसका सामान अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में अवैध रूप से 24,538 की अतिरिक्त राशि की मांग की। अतिरिक्त राशि नहीं देने पर कंपनी ने सामान की डिलीवरी करने से इनकार कर दिया और सामान को अपने कब्जे में रखा, जिससे शिकायतकर्ता को आर्थिक नुकसान एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। शिकायत की जांच के उपरांत थाना बवानीखेड़ा में 4 जुलाई 2026 को धारा 316 (2) एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान सीआईए द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी केशव निवासी वार्ड नंबर 5 बवानीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से शिकायतकर्ता का पूरा घरेलू सामान व 9500 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।