पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Dadri unit of the PACS Employees' Federation formed unanimously; Wazir Singh becomes President.

Bhiwani News: पैक्स कर्मचारी महासंघ की भिवानी-दादरी इकाई का सर्वसम्मति से गठन, वजीर सिंह बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Dadri unit of the PACS Employees' Federation formed unanimously; Wazir Singh becomes President.
पैक्स कर्मचारियों के चुनाव में उप​स्थित संगठन के पदा​धिकारी।
भिवानी। हुडा पार्क में रविवार को पैक्स कर्मचारी महासंघ की भिवानी और चरखी दादरी जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में वजीर सिंह धनाना को भिवानी-दादरी इकाई का प्रधान चुना गया। चुनावी सभा में दोनों जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के शीर्ष पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वजीर सिंह धनाना को भिवानी-दादरी प्रधान, आनंद सिंह को उपप्रधान, उदयपाल सिंह को उपप्रधान, सुरेश सिंह को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

वहीं मुकेश नांदा को सह सचिव, सुरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नरेश मंडाना को मुख्य सलाहकार, धर्मपाल लोहारू को मीडिया प्रभारी, शिवचरण को दादरी इंचार्ज, विजय सिंह को ऑडिटर, राजबीर सिंह को संगठन मंत्री तथा सुखबीर सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के गठन के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला प्रधान वजीर सिंह धनाना ने शीर्ष नेतृत्व तथा भिवानी और चरखी दादरी के सभी पैक्स कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर आनंद, मुकेश और धर्मपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed