सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Talks with the government failed... Firefighters' strike extended until April 11

Bhiwani News: सरकार से वार्ता विफल...दमकल कर्मियों की हड़ताल 11 अप्रैल तक बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Talks with the government failed... Firefighters' strike extended until April 11
दमकलकर्मियों को संबो​धित करते वक्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत दमकल कर्मियों और सरकार के बीच गतिरोध गहराता जा रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन वीरवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ यूनियन पदाधिकारियों की वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद यूनियन ने हड़ताल को 11 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
Trending Videos

भिवानी में धरने के दौरान विभिन्न सामाजिक, किसान और कर्मचारी संगठनों ने दमकल कर्मियों का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुमेर सिंह आर्य ने कहा कि कर्मचारी अब झुकने वाले नहीं हैं और यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के भिवानी जिला प्रधान अजय श्योराण ने मांगें दोहराते हुए कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, कच्चे कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा, मासिक जोखिम भत्ता और वर्दी भत्ता, समान वेतन और लंबित वेतन एरियर का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed