फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   22 districts included in direct seeding of paddy for the first time; target set at 5 lakh acres.

Chandigarh-Haryana News: धान की सीधी रोपाई में पहली बार 22 जिले शामिल, 5 लाख एकड़ का लक्ष्य

विज्ञापन
वर्ष 2021 में 8 जिले और 2022 में योजना के तहत 12 जिले किए गए थे शामिल
विज्ञापन

अरुण शर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा में धान की सीधी रोपाई (डीएसआर) में पहली बार 23 में 22 जिले शामिल किए गए हैं। इस बार 22 जिलों में 5 लाख एकड़ डीएसआर का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में मिले अच्छे परिणामों के आधार पर योजना को विस्तार दिया गया है।
हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार खरीफ-2026 के लिए डीएसआर के तहत प्रमोशन पायलट प्रोजेक्ट को इस बार लागू किया गया है। धान की सीधी रोपाई करने वालों को 4500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है। वर्ष 2021 में अत्यधिक जल दोहन को देखते हुए 8 जिलों से योजना की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2022 से 2025 तक योजना में 12 जिले शामिल रहे। इस योजना में अब महेंद्रगढ़ को छोड़कर शेष सभी जिलों को शामिल किया गया है। कृषि निदेशालय ने योजना की निगरानी के लिए मुख्यालय के 13 अधिकारियों को 22 जिलों में निगरानी का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


धान की सीधी रोपाई से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत : नरेंद्र
कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जल वैज्ञानिक नरेंद्र खट्टर के अनुसार धान की 1 एकड़ फसल को तैयार करने के लिए 10 से 12 लाख लीटर तक पानी उपयोग होता है। इस तरह से एक किलोग्राम चावल तैयार करने में औसतन 3 से 4 हजार लीटर पानी खप जाता है। धान की सीधी रोपाई का सबसे बड़ा लाभ यही है कि यह फसल 7 से 10 दिन पहले पककर तैयार हो जाती है। सीधी रोपाई से बीमारियों का असर भी कम होता है। इससे लागत कम होने के साथ ही 15 से 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसआर योजना की 5 वर्षों की स्थिति
वर्ष लक्ष्य (एकड़ में) : उपलिब्ध (एकड़ में)
2021 20000 : 17444
2022 100000 : 72923.4
2023 200000 : 184054.3
2024 302000 : 100902.3
2025 400000 : 167875.4

स्रोत : हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed