{"_id":"6a5f87e4fe421a5109028c14","slug":"greenery-drive-across-4300-locations-preparations-underway-to-plant-140-crore-saplings-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1076443-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 4300 स्थानों पर हरियाली का अभियान, 1.40 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 4300 स्थानों पर हरियाली का अभियान, 1.40 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार चरणों में आयोजित होगा वन महोत्सव, हर पौधे की होगी जियो-टैगिंग और निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में 4300 स्थानों की पहचान कर 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए सभी पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी। वन महोत्सव चार चरणों में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कहा गया कि विभिन्न विभाग करीब 900 स्थानों पर 30 लाख पौधे लगाएंगे। इसके तहत 30 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त और 21 अगस्त को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय कर पौधरोपण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय, वार्ड समितियां, शिक्षा विभाग, स्कूल, स्कूल प्रबंधन समितियां और अभिभावक भी इस अभियान से जुड़ें ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सके। गांवों के प्रवेश द्वारों, सार्वजनिक स्थलों और बड़े चौराहों को भी हरियाली से विकसित करने के निर्देश दिए गए।