एसआईआर में लापरवाही: हरियाणा में 28 से ज्यादा बीएलओ निलंबित, 150 से ज्यादा को कारण बताओ नोटिस
एसआईआर कार्य में सबसे अधिक कार्रवाई करनाल जिले में हुई है। यहां 12 बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पलवल में 10, सोनीपत में 2 व नारनौल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और नूंह में एक-एक बीएलओ पर कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर कार्रवाई तेज हो गई है।
प्रदेश में अब तक 28 से ज्यादा बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। 150 से अधिक बीएलओ और उनके सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ मामलों में बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश भी की गई है।
एसआईआर कार्य में सबसे अधिक कार्रवाई करनाल जिले में हुई है। यहां 12 बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पलवल में 10, सोनीपत में 2 व नारनौल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और नूंह में एक-एक बीएलओ पर कार्रवाई की गई है। पंचकूला जिले में भी एसआईआर कार्य में लापरवाही को लेकर सख्ती दिखाई गई है। यहां 6 सुपरवाइजर और 50 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। साथ ही 10 बीएलओ को निलंबित करने की सिफारिश की गई है। सोहना क्षेत्र में 86 बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार एसआईआर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र भरवाने और जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है। नोटिस प्राप्त कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है और जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इसलिए बीएलओ पर की गई कार्रवाई
- बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर सर्वे कार्य पूरा नहीं करना
- मतदाताओं से संपर्क करने में लापरवाही बरतना
- फॉर्म जमा कराने में देरी करना
- बूथ पर अनुपस्थित रहना
- मोबाइल फोन बंद रहना और तय समय सीमा का पालन नहीं करना
- चेतावनी के बावजूद काम में लापरवाही बरतना
चुनाव आयोग ने मांगी अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची
ज्वाइंट सीईओ राजकुमार लोहान ने बताया, यह सभी कार्रवाई जिला उपायुक्त स्तर पर की गई है। आयोग ने सभी उपायुक्तों से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिन्होंने काम में लापरवाही बरती है। आयोग की पूरी कोशिश है कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। साथ ही किसी भी योग्य नागरिक का नाम छूटे।