{"_id":"6a5fa22f37bd80dd1e0a5f77","slug":"video-haryana-congress-protest-in-support-of-students-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रों के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले; पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले; पुलिस ने हिरासत में लिया
हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से छात्रों के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा के गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित करीब 20 विधायक व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लेकर वैन में बिठाया और सेक्टर-3 थाना ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सभी विधायकों ने भी सड़क पर धरना देते हुए छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों के पक्ष में अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।