{"_id":"6a5f54a26268cdb37c0702fa","slug":"video-bilaspur-kathla-school-dilapidated-building-students-shifted-safe-rooms-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: काथला स्कूल के जर्जर भवन का शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण, बच्चों को सुरक्षित कमरों में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: काथला स्कूल के जर्जर भवन का शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण, बच्चों को सुरक्षित कमरों में किया शिफ्ट
बिलासपुर जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला काथला के जर्जर भवन में 55 विद्यार्थियों के पढ़ाई करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों में बड़ी दरारें मिलने पर इसे असुरक्षित माना गया।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियातन क्षतिग्रस्त कमरों से सभी बच्चों को हटाकर विद्यालय के सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित कर दिया है, ताकि पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के एसडीओ दिनेश गुप्ता ने विद्यालय भवन की स्थिति का तकनीकी आकलन किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त भवन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है, जिसमें भवन की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों ने आवश्यक विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विद्यालय के अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन के स्थान पर नए स्कूल भवन का शीघ्र निर्माण कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और उन्हें जल्द स्थायी एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।