{"_id":"69937c14fc6c630e5c029889","slug":"33-kv-power-substation-will-start-in-march-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151539-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मार्च में शुरू होगा 33 केवी पावर सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मार्च में शुरू होगा 33 केवी पावर सब स्टेशन
विज्ञापन
निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर की जांच करते हुए एसडीओ गौरव कुमार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली पावर हाउस में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से पावर सब स्टेशन में लगाए गए 10 केवीए ट्रांसफार्मर का ट्रायल शुरू किया जाएगा।
वहीं, गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले सब स्टेशन का चालू कर दिया जाएगा। शहर का स्थानीय सब स्टेशन के चालू होने के बाद शहर में लगने वाले बिजली कटों में कमी आएगी, जिससे शहर के 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बने 132 केवी पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली निगम की ओर से 33 केवी अतिरिक्त सब स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ताकि गर्मी के सीजन में उपभोक्ताओं को बिजली कटों से निजात मिल सके। सब स्टेशन का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। लगभग तीन करोड़ की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का कार्य पूरा होने के बाद 132 केवी सब स्टेशन पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ेगा।
वहीं, शहर के 30 हजार लोगों को पर्याप्त बिजली मिलने के साथ बिजली कटों में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को चालू कर ट्रायल प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद मार्च महीने में सब स्टेशन की बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दी जाएगी।
अतिरिक्त लोड से आ रही थी परेशानी
गर्मी के दिनों में 132 केवी पॉवर सब स्टेशन पर बिजली का अतिरिक्त लोड बढ़ जाता था। इस कारण हब ट्रांसफार्मर को कई बार बंद करना पड़ता था। लेकिन मार्च में 33 केवी सब पावर स्टेशन के चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को बगैर कटों के बिजली मिल सकेगी।
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि परिसर में बनाए गए 33 केवी पॉवर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई पुरानी अनाज मंडी, चंपापुरी, प्रेम नगर,गांधी नगर, बस स्टैंड रोड व घिकाड़ा रोड से जुड़े 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
शहरवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली
गर्मी के सीजन में एसी, कूलर व पंखे चलने से 132 केवी पॉवर सब स्टेशन पर लोड बढ़ जाता था। ऐसी स्थित में मेन ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक गर्म हो जाता है। ट्रांसफार्मर को राहत देने के लिए कुछ क्षेत्रों की लाइट काटनी पड़ती है, ताकि ट्रांसफार्मर को नुकसान होने से बचाया जा सके। वहीं, अब 33 केवी पावर सब स्टेशन के चालू होने के बाद लगने वाले बिजली कटों का स्थायी समाधान हो सकेगा।
33 केवी पावर सब स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अगले सप्ताह से सब स्टेशन में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का ट्रायल शुरू करवाया जाएगा। मार्च महीने में पावर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई उपभोक्ताओं के लिए चालू कर दी जाएगी।
- गौरव कुमार, एसडीओ, सब अर्बन बिजली निगम
Trending Videos