सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former soldier commits suicide by shooting himself with a licensed pistol late last night

Charkhi Dadri News: पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी पिस्तौल से देर रात गोली मारकर दे दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Former soldier commits suicide by shooting himself with a licensed pistol late last night
मृतक रविंद्र की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में हरिनगर कॉलोनी निवासी पूर्व सैन्य कर्मचारी रविंद्र (41) ने रविवार देर रात घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूलरूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली का निवासी था। वर्ष 2019 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब पिछले करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग दादरी में गिरदावर के पद पर कार्यरत था।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार रविंद्र पिछले करीब एक वर्ष से दादरी के घिकाड़ा रोड के समीप हरिनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। रविवार रात को घर पर वह तथा उसका छोटा बेटा करीब 14 वर्षीय रोहित मौजूद थे। वहीं, उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ खाटू श्याम गई हुई थी और वहां से वह झज्जर जिले के गांव भदानी स्थित अपने मायके में चली गई थी। उनका बड़ा बेटा करीब 19 वर्षीय रचित गांव खाचरौली में दादा-दादी के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात एक से डेढ़ बजे के बीच रविंद्र ने घर में बने कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर ही अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे वह लहूलुहान हो गया। छोटे बेटे रोहित ने तुरंत फोन कर घटना की जानकारी अपने बड़े भाई रचित को दी। रचित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से रविंद्र को नागरिक अस्पताल भिजवाया. यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार के अलावा फोरेंसिक साइंस लैब व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान टीम को घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्तौल व गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गोली उसके सिर के बाएं हिस्से से होते हुए दाईं आंख के समीप से बाहर निकल गई।

परिजन बोले-काफी होनहार था रविंद्र

मृतक के पिता सतवीर सिंह भी भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। सतवीर सिंह के एक पुत्र रविंद्र व एक पुत्री है। दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविंद्र काफी होनहार था। उन्होंने बताया कि रविंद्र ने जो भी प्रतियोगी परीक्षा दी, उसमें वह उत्तीर्ण हुआ। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ समय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में भी काम किया। रोहतक स्थित एमडीयू में भी उनका चयन हुआ था। सिंचाई विभाग में इससे पहले बेलदार के पद पर भी उनका चयन हुआ था।


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी एवं दादरी सिटी थाना के कार्यवाहक एसएचओ उपनिरीक्षक जीतराम ने बताया कि मृतक के बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed