{"_id":"69937abe301b5bc6100748ae","slug":"4-dpcs-and-unpaved-road-network-demolished-for-illegal-construction-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151537-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध निर्माण पर 4 डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध निर्माण पर 4 डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण, विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सोमवार को दादरी-भिवानी रोड पर सेक्टर नौ के पीछे एक एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी व कच्चा रोड नेटवर्क अवैध निर्माण को तोड़ा गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनी व निर्माण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर, भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos