सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CJM inspected the district jail and gave instructions.

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने जिला कारागार का निरीक्षण कर दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
CJM inspected the district jail and gave instructions.
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। सीजेएम संजीव काजला वीरवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कोई आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। उन्होंने जेल में पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खान पान, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवा का अवलोकन किया। बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में बताया। जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed