सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The elderly in the district are showing little interest in the Ayushman Vaya Vandana Card scheme.

Charkhi Dadri News: आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना में बहुत कम रुचि दिखा रहे जिले के बुजुर्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The elderly in the district are showing little interest in the Ayushman Vaya Vandana Card scheme.
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को अब बीमारियों के उपचार के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सरकार की ओर से आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। दादरी जिले में भी योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो चुके हैं लेकिन योजना शुरू होने के सवा साल बाद भी जिले के बुजुर्ग इस कार्ड को बनाने में कम अभिरुचि दिखा रहे हैं। जिले में अबतक केवल 10 प्रतिशत बुजुर्गों ने ही कार्ड बनवाया है।
Trending Videos

आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बुजुर्ग या परिवार की आय से संबंधित कोई शर्त नहीं है। योजना के तहत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी जिले में वर्तमान में विभिन्न श्रेणी के एक लाख 96 हजार 800 लोग आयुष्मान कार्ड धारक हैं। वहीं जिले में वर्तमान में 70 या इससे अधिक आयु के 38 हजार 637 बुजुर्ग हैं। इस योजना के दायरे में ये सभी बुजुर्ग भी आएंगे। इस श्रेणी के बुजुर्गों को योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने आय की शर्त को भी हटा दिया है। अभी तक जिले में तीन हजार 918 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष बुजुर्गों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने के बाद बुजुर्गों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलेगा। सरकारी अस्पतालों के अलावा आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी बुजुर्ग उपचार करवा सकते हैं।

क्या है आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना
बता दें कि केंद्र सरकार ने 70+ या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड की शुरुआत 29 अक्तूबर 2024 से की है। इस योजना में सभी आय वर्ग के बुजुर्ग शामिल हैं। यदि किसी परिवार में पहले से ही आयुष्मान कार्ड है और वहां 70+ से अधिक आयु के बुजुर्ग भी हैं तो उन्हें पांच लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप भी दिया जाएगा।

इन जगहों पर बनवाए जा सकते हैं कार्ड
दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेष बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए बुजुर्ग दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में आयुष्मान काउंटर के अलावा कस्बा बौंद कलां, कस्बा झोझू कलां और गांव गोपी स्थित सीएचसी व जिले में स्थित 13 पीएचसी में भी योजना के तहत कार्ड बनवा सकते हैं। आयु के सत्यापन के लिए बुजुर्गों को आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा।

70 या इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। बुजुर्ग अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed