{"_id":"6a31981e62bdf4e7da00b610","slug":"co-accused-arrested-in-case-involving-heroin-seizure-from-a-youth-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156653-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक से हेरोइन बरामदगी मामले में सहआरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक से हेरोइन बरामदगी मामले में सहआरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी निवासी युवक से 5.25 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहआरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव लांबा निवासी मंदीप उर्फ काला है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 13 अप्रैल को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी की टीम को सूचना मिली थी कि गांव रावलधी निवासी अंकित अवैध रूप से हेरोइन बेचने का कार्य करता है और उस समय अपने घर के पास गली में हेरोइन सहित मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक अंकित को काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 05.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील कर पुलिस ने कब्जे में लिया और दादरी सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
मामले की जांच के दौरान सोमवार को सहआरोपी मंदीप निवासी लांबा का नाम भी सामने आया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मंदीप उर्फ काला को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।