सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ensure the personal presence of all district officials at the grievance redressal camps

Charkhi Dadri News: जिले के सभी अधिकारी समाधान शिविरों में व्यक्तिगत उपस्थिति करें सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ensure the personal presence of all district officials at the grievance redressal camps
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से समाधान शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारियों को जिले में दिन निर्धारित कर उपस्थित रहने को कहा है।

उन्होंने लिखित आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनता की शिकायतों के प्रभावी और समय पर निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों की मौके पर निर्णय लेने के लिए व्यक्तिगत भागीदारी आवश्यक है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें। प्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थिति की अनुमति केवल असाधारण परिस्थितियों में पूर्व अनुमति से ही दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले और मुख्य रूप से जिले से बाहर तैनात अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन जिले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें प्रत्येक वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अनिवार्य उपस्थिति शामिल है। ऐसे अधिकारी जिले में अपने उपस्थिति के दौरान जनता की शिकायतों का शीघ्र निपटान, क्षेत्र निरीक्षण, विभागीय कार्यों की निगरानी और अन्य जिला कार्यालयों के साथ समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विभागों से संबंधित मामलों का शीघ्रता से समाधान हो और सक्षम प्राधिकारी की अनुपलब्धता के कारण कोई शिकायत लंबित न रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी चूक को गंभीरता से देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed