{"_id":"699ca4457dd21a310a05f7b7","slug":"during-harvesting-electricity-supply-will-be-disrupted-during-the-day-and-will-be-available-only-at-night-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-151844-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फसलों की कटाई के दौरान दिन के समय बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, केवल रात को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फसलों की कटाई के दौरान दिन के समय बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, केवल रात को मिलेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा का पावर सब स्टेशन
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रबी की फसलों की कटाई शुरू होने पर बिजली निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं, ताकि शार्ट-सर्किट से होने वाली घटनाओं से बचा जा सके। फसल कटाई सीजन के दौरान बिजली चलित ट्यूबवेल की सप्लाई दिन के समय बंद रहेगी। अब ट्यूबवेल के लिए बिजली की सप्लाई रात के समय की जाएगी। घरेलू लाइनें दिन में चलती रहेंगी। किसानों को फसल कटाई व कढ़ाई के समय बिजली के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। हर साल करीब 150 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। जिले में 1.6 लाख एकड़ में सरसों व 1.5 लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है।
रेतीले क्षेत्र में ट्यूबवेल से होती है सिंचाई
क्षेत्र के काफी एरिया में बिजली चलित ट्यूबवेल से किसान फसलों की सिंचाई करतेे हैं। खासकर रेतीला एरिया जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे है, वहां किसान बिजली की मोटर से पानी का उठान करते हैं। कई भागों में तो जलस्तर 300 फीट नीचे होने पर किसानों को दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है तब जाकर सिंचाई हो पाती है।
दिन में बंद तो रात में होगी बिजली सप्लाई
रबी की फसलों की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है। खेतों के ऊपर से हाई वोल्टेज की एक लाख व 11 हजार वोल्टेज की घरेलू लाइन गुजर रही हैं। कई बार बिजली से फसल में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं जिससे फसलों को काफी नुकसान हो जाता है। जिले में करीब 4000 बिजली चलित ट्यूबवेल हैं जिनसे किसान सिंचाई करते हैं। फसल कटाई सीजन में बिजली निगम दिन के समय ट्यूबवेल सप्लाई की लाइनें बंद रखेगा। बिजली निगम रात के समय ट्यूबवेल लाइनें चलाएगा। दिन के समय घरेलू बिजली की लाइनें नियमित रूप में चलती रहेंगी। गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली सप्लाई होती है।
किसान रखें सावधानी
बिजली निगम ने किसानों से भी फसल कटाई एवं कढ़ाई करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली के प्रति विशेष सावधानी बरते जाने को कहा है ताकि आग लगने की घटनाएं न होने पाएं। हर साल करीब 150 एकड़ में फसल आग की भेंट जाती है जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होता है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने भी किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी लाइन में खेत के ऊपर तार आदि लटक रहे हैं यहां कोई अन्य दिक्कत है तो बिजली निगम को सूचित करें उसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि किसान मेहनत कर फसल तैयार करता है और चंद घंटों में उसकी मेहनत खाक हो जाती है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
वर्सन:
फसल कटाई सीजन में दिन के समय बिजली ट्यूबवेल को आपूर्ति की जाने वाली लाइनें बंद रखी जाएंगी। किसान को रात के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली दी जाएगी। घरेलू लाइनों से सप्लाई नियमित रूप से होती रहेगी। किसान फसल कटाई एवं कढ़ाई के समय सावधानी बरतें। - एसडीओ राम सिंह, बिजली निगम
Trending Videos