सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The accused of firing in the air at a wedding ceremony was arrested and sent to jail

Charkhi Dadri News: शादी समारोह में हवाई फायर करने का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing in the air at a wedding ceremony was arrested and sent to jail
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने शादी समारोह में हवाई फायर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को थाना शहर में सूचना मिली कि कुम्हार बस्ती, सरदार झाड़ू सिहं चौक के निकट शादी समारोह के दौरान एक शख्स हवाई फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुरेश, सिपाही मदन बस्ती पहुंचे। जहां पर एक शक्स अपने हाथों मे एक शोटगन (डोगा) लेकर शादी के प्रोग्राम मे घूम रहा था। शख्स को पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम योगेश कुमार निवासी, सिसाय कालीरमण, जिला हांसी बताया। पुलिस ने उससे हथियार का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो उसने लाइसेंस दिखा दिया, मगर जब उससे शादी में फायर करने के बारे में पूछा तो शख्स ने बताया कि उसके दोस्त की शादी थी तो उसने तो अपने लाइसेंस गन से 2 हवाई फायर किए हैं। पुलिस ने गन और 2 खोल कब्जे में लिए। आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed