सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nigerian players shine, exciting matches fill Pantawas ground

Charkhi Dadri News: नाइजीरियाई खिलाड़ियों का जलवा, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा पैंतावास का मैदान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nigerian players shine, exciting matches fill Pantawas ground
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य। ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास में आयोजित बाबा छोटूनाथ पूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही विशाल ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिनभर चले चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, वहीं शाहपुर की टीम में नाइजीरिया देश से आए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैदान में उमड़ी भीड़ ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल से डॉ. संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा देता है, ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करते हैं।
Trending Videos


ये खेले गए मैच
सोमवार को प्रतियोगिता का आठवां मुकाबला गांव कितलाना और चरखी की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः चरखी की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रमण के दम पर जीत दर्ज की। नौवां मुकाबला एफसी शाहपुर और गुरु एफसी हनुमानगढ़ के बीच हुआ। यह मैच भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन अंत में गुरु एफसी हनुमानगढ़ की टीम ने बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितलाना को हरा छोटूनाथ क्लब ने जीता मैच
प्रतियोगिता में दसवां मुकाबला बाबा छोटूनाथ क्लब पैंतावास खुर्द और कितलाना के बीच खेला गया। इस मैच में पैंतावास खुर्द की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ग्यारहवां मुकाबला नूना माजरा गांव और गांव निमड़ीवाली के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अंत तक संघर्ष किया और मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खबर लिखे जाने तक इस मैच का परिणाम घोषित नहीं हुआ था।

विजेता टीम को मिलेंगे 1.11 लाख
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्राफी के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। मैदान में हर दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं, जिससे गांव में खेल महोत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed