सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   he portal for self-enumeration will open from April 16; citizens will be able to register and enter their information themselves: Deputy Commissioner

स्व-गणना के लिए 16 अप्रैल से खुलेगा पोर्टल, पंजीकरण कर नागरिक स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी : उपायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
he portal for self-enumeration will open from April 16; citizens will be able to register and enter their information themselves: Deputy Commissioner
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) के अधिकतम प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. मुनीश नागपाल ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से स्व-गणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा जिस पर नागरिक पंजीकरण कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
Trending Videos

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना से जनकल्याण की थीम के तहत इस बार जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से आयोजित की जाएगी। इसलिए स्व-गणना के विकल्प को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और प्रचार-प्रसार बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव, वार्ड स्तर और विभागीय माध्यमों से इस सुविधा का अधिकतम प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक एवं नागरिक पंजीकरण निदेशक ललित जैन ने भी सभी जिला उपायुक्तों से स्व-गणना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और लोगों को स्व-गणना के लाभों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय स्तर के प्रभावशाली व्यक्तियों को भी इस अभियान से जोड़कर स्व-गणना को जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
बॉक्स :
दो चरणों में होगी जनगणना
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक मई से 30 मई 2026 तक तथा दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा। इस बार नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प मिलेगा, जिसके तहत वे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी सबमिट करने पर उन्हें एसएमएस व ई-मेल के जरिए एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसके बाद गणनाकर्मी केवल मौके पर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
तकनीक आधारित होगी पूरी प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित होगी और गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का उपयोग करेंगे, जो ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वतः सिंक्रोनाइज हो जाएगा। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा, जिससे दूरदराज क्षेत्रों में भी कार्य प्रभावित नहीं होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed