{"_id":"6a78d8c033c7ab205c0e27a4","slug":"kirtiman-the-miscreant-injured-in-the-shooting-incident-dies-another-accused-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158813-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोलीकांड में घायल बदमाश कीर्तिमान की मौत, एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोलीकांड में घायल बदमाश कीर्तिमान की मौत, एक और आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक कीर्तिमान। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सिटी थान के सामने 6 अगस्त को गोलीबारी में घायल बदमाश कीर्तिमान की रविवार को गुरुग्राम में उपचार के दौरान मौत हो गई। हिसार के गांव टोकस निवासी कीर्तिमान 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने अब इस प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी विश्वजीत उर्फ ढिल्लू निवासी फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके सहित अब तक छह साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। डीएसपी साहिल कुमार ने बताया कि सिटी थाने के सामने स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।
गोलियां लगने से पेशी पर आए कीर्तिमान सहित सात बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने अगले ही दिन प्रीत निवासी साहुवास और युद्धवीरेंद्र निवासी सांगा, हाल लोहारू चौक को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को बौंदकलां में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। शनिवार को रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू निवासी कलियाणा व सचिन उर्फ रोट निवासी रावलधी को भी गिरफ्तार कर रविवार को अदालत के आदेश पर भिवानी जेल भेज दिया। पुलिस अब विश्वजीत से पूछताछ कर वारदात में उसकी भूमिका, हथियारों और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।