{"_id":"699614047423945b200155da","slug":"migrant-worker-hanged-himself-in-premnagar-colony-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151615-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रेमनगर कॉलोनी में प्रवासी श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रेमनगर कॉलोनी में प्रवासी श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
दादरी के नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की प्रेम नगर कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले एक प्रवासी श्रमिक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब दूसरा श्रमिक उसे जगाने के लिए कमरे में गया तो घटना का पता चला। मृतक 21 वर्षीय कमलेश अहीरवार मूलरूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव कोटरा का रहने वाला था।
बता दें कि कमलेश अहीरवार पिछले करीब तीन महीने से दादरी में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पड़ोस में रहने वाला श्रमिक अशोक उसे काम पर जाने के लिए जगाने गया तो उसने देखा कि कमलेश पंखे के साथ लगाए फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस व उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन भी दादरी पहुंचे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अर्जुन अहीरवार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के पिता अर्जुन ने बताया कि कमलेश पिछले करीब दो वर्षों से उनसे अलग रहता था। वे फिलहाल दिल्ली में रहते हैं और उन्हें कमलेश के दादरी आने का भी नहीं पता था। उन्होंने बताया कि कमलेश अविवाहित था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
Trending Videos