{"_id":"6996158795623c12810fedfe","slug":"mla-unveiled-the-statue-of-martyr-havildar-manoj-phogat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151620-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बलिदानी हवलदार मनोज फोगाट की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बलिदानी हवलदार मनोज फोगाट की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
गांव समसपुर में बलिदानी मनोज की प्रतिमा अनावरण के बाद श्रद्धांजलि देते विधायक व अन्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने बुधवार को गांव समसपुर में बलिदानी हवलदार मनोज फोगाट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
बता दें कि गांव समसपुर निवासी हवलदार मनोज फोगाट पिछले वर्ष 15 मई को पंजाब के कपूरथला में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से बलिदान हो गए थे। अब गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से ग्रामीणों में गर्व और सम्मान की भावना और भी प्रबल हुई है। इस मौके पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि देश की रक्षा में बलिदानी मनोज फोगाट का अद्वितीय साहस, समर्पण और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनके अपने बेटा व बेटी भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और एक पिता ही बलिदान का दर्द सही मायनों में समझ सकता है। कार्यक्रम में गांव के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, सर्वजातीय फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, सोमबीर नंबरदार, मंडल अध्यक्ष विनोद समसपुर, महेंद्र कोच, बिजेंद्र कोच, पहलवान प्रदीप फोगाट सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों, परिजनों और युवाओं ने बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Trending Videos