सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's rugby team won silver medal in Under-15 and Under-18 categories.

Charkhi Dadri News: रग्बी महिला टीम ने अंडर-15 व अंडर 18 में जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women's rugby team won silver medal in Under-15 and Under-18 categories.
जीतने के बाद कोच व अन्य अधिकारियों के साथ टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश की रग्बी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। खेलो इंडिया अश्मिता रग्बी लीग नॉर्थ जोन में हरियाणा की महिला टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित की गई, जहां दो दिवसीय मुकाबलों में प्रदेश की बेटियों ने दबदबा बनाए रखा। अंडर-15 वर्ग व अंडर-18 वर्ग में रजत पदक जीता।
Trending Videos

दादरी के रावलधी चौक स्थित भक्त सिंह एकेडमी के कोच राजेश तक्षक ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने 5वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने पहले जम्मू-कश्मीर को 40-0 से हराया और इसके बाद उत्तर प्रदेश को 24-0 से शिकस्त देकर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 वर्ग में हरियाणा की लड़कियों ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को 24-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम को चंडीगढ़ के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने रजत पदक के साथ 72 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। वहीं अंडर-18 वर्ग में भी हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को 24-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में दिल्ली के खिलाफ 17-0 से मैच गंवाने के बावजूद टीम ने रजत पदक और 72 हजार रुपये का नकद अवाॅर्ड अपने नाम किया।
जिला रग्बी फुटबॉल संघ दादरी के सचिव कोच राजेश तक्षक ने कहा कि प्रदेश की तीनों टीमों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधान मेहरचंद सांगवान, चेयरमैन जयराम प्रेमी, भूपेंद्र सिंह काला, जयभगवान, महिला कोच सुदेश तक्षक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed