{"_id":"69961622766af0890e0eb598","slug":"the-first-phase-of-census-2027-will-begin-in-may-officials-should-make-timely-preparations-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151610-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मई में शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, समय रहते तैयारियां करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मई में शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, समय रहते तैयारियां करें अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डाॅ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में बुधवार को दादरी के लघु सचिवालय स्थित सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की सूचीकरण एवं गणना कार्य मई महीने में किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व बताते हुए समय पर और सटीक आंकड़े संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए विभागों के बीच समन्वय, प्रशिक्षण, क्षेत्रीय सत्यापन तथा लॉजिस्टिक व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए ताकि सर्वेक्षण कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी जनगणना है।
उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में एसडीएम योगेश सैनी व आशीष सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos