सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second accused in 7.52 gram heroin seizure case arrested

Charkhi Dadri News: 7.52 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Second accused in 7.52 gram heroin seizure case arrested
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने उत्तर प्रदेश निवासी युवक से 7.52 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप भिवानी जिले के गांव मानहेरू का रहने वाला है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई विशाल सीआईए स्टाफ दादरी व उनकी टीम स्थानीय रावलधी चौक के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक नशीला पदार्थ लेकर ब्रेजा कार में मानहेरू से कासनी होते हुए लांबा कोहलावास की तरफ जाएगा। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत सौंफ कासनी-कोहलावास रोड पर पहुंच कर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद गांव कासनी की तरफ से एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी। टीम ने कार को रुकवा कर चालक का नाम पूछा तो उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव भटियाना निवासी आकाश के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण फोगाट पशु चिकित्सक की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 7.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन गांव मानहेरू निवासी कुलदीप से लिया था।
बुधवार को एएसआई जगजीत सिंह सीआईए स्टाफ दादरी ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed