फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opportunity for admission to vacant seats at Santaur ITI until August 21

Charkhi Dadri News: सांतौर आईटीआई में रिक्त सीटों पर 21 अगस्त तक प्रवेश का अवसर

Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission to vacant seats at Santaur ITI until August 21
आईटीआई में दाखिला करवाने पहुंचे विद्यार्थी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांतौर में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। संस्थान में कोपा, ड्रेस मेकिंग और प्लंबर ट्रेड में कुछ सीटें अभी रिक्त हैं। इन सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से बताया गया कि सांतौर आईटीआई भवन की मरम्मत एवं दुरुस्ती का कार्य चलने के कारण इन तीनों ट्रेडों का प्रशिक्षण फिलहाल सैनिक परिवार भवन दादरी में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए वैकल्पिक स्थान पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। आईटीआई प्रशासन के अनुसार इन ट्रेडों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक संस्थान में पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक विद्यार्थियों को जल्द से जल्द संस्थान से संपर्क करने की सलाह दी गई है। कोपा ट्रेड में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है जबकि ड्रेस मेकिंग ट्रेड में सिलाई, परिधान निर्माण और संबंधित कौशल का प्रशिक्षण मिलता है।

प्लंबर ट्रेड के माध्यम से विद्यार्थियों को पाइपलाइन एवं प्लंबिंग कार्य से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले संस्थान में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed