सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A car collided with a bike on Ratia-Bhuna road and overturned in the fields

Fatehabad News: रतिया-भूना रोड पर बाइक से टकराकर खेतों में पलटी कार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a bike on Ratia-Bhuna road and overturned in the fields
भूना। रतिया-भूना रोड पर तेज रफ्तार डिजायर कार की टक्कर के क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन
भूना। रतिया-भूना रोड पर सोमवार की शाम को बाइक से टक्कर के बाद कार खेत में पलट गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
Trending Videos

घायल युवकों की पहचान गांव धोलू निवासी भानु और विशाल के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भूना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार खेतों में जा पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसा देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भूना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed