सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM to attend MLA's nephew's wedding ceremony

Fatehabad News: विधायक के भतीजे के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे सीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
CM to attend MLA's nephew's wedding ceremony
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रिसोर्ट में तैयारियों की समीक्षा करते डीसी डा. विवेक भारती एवं एसपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी 18 फरवरी को विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए फतेहाबाद आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने उपायुक्त विवेक भारती के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
Trending Videos

फाइव एकड़ रिसोर्ट में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, मंच व्यवस्था, वीआईपी प्रवेश मार्ग, आमजन के बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा ले अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति संभावित है, इसलिए सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, पार्किंग स्थलों पर उचित संकेतक लगाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित रूट प्लान का सख्ती से पालन किया जाए तथा वैकल्पिक मार्ग पहले से तैयार रखे जाएं। सभी थाना व शाखा प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए वायरलेस संचार व्यवस्था को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed