{"_id":"69941ce0f807a052b0023440","slug":"video-fatehabads-park-list-not-public-councillors-to-meet-cm-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पार्कों की सूची सार्वजनिक नहीं, की सीएम से मिलेंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पार्कों की सूची सार्वजनिक नहीं, की सीएम से मिलेंगे पार्षद
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के कई पार्को और ग्रीन बेल्ट को सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया है। लेकिन जिन संस्थाओं को पार्क गोद दिया गया है उसकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। पार्षदों को भी पता नहीं है कि उनके वार्ड में किस संस्था को जिम्मा दिया गया है।
पार्को की सूची सार्वजनिक न करने को लेकर नगर परिषद कार्यालय में पार्षद मोहन लाल नारंग और प्रतिनिधि योगी हंसराज ने रोष व्यक्त किया। पार्षदों ने कहा कि सूची सार्वजनिक न करना, गड़बड़ी की ओर इशारा है। मामले को सीएम नायब सिंह सैनी के सामने रखेंगे। सीएम बुधवार को फतेहाबाद में विधायक बलवान सिंह के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहीं मामले में ईओ सुरेश कुमार ने कहा कि नियम अनुसार ही कुछ पार्को और ग्रीन बेल्ट को गोद दिया गया है। आवेदन मांगने जैसी कोई बात नहीं है, सरकार की हिदायत है, अगर कोई संस्था लेने के लिए रूचि रखती है तो दिया जा सकता है।
नवंबर माह में खत्म हो गया था ठेका
नगर परिषद ने वर्ष 2024 नवंबर माह में संस्थाओं को शहर के पार्क और ग्रीन बेल्ट गोद दी थी। पिछले साल 18 नवंबर को ठेका खत्म हो गया था लेकिन इससे पहले प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन के पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही नियमित कर्मचारी है।
पार्को का नहीं किया गया भुगतान
नगर परिषद ने जिन संस्थाओं को पार्को का ठेका दिया था, उनका भुगतान सितंबर माह से नहीं किया गया। यानि की साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। मॉडल टाउन के कई छोटे पार्को का ठेका इस माह खत्म हो जाएगा। भुगतान इनका भी नहीं हुआ है। नगर परिषद आमतौर पर पार्कों की देखरेख संस्थाओं को सौंपती है और इसके बदले 4 रुपये 40 पैसे प्रति वर्ग गज की दर से भुगतान किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।