पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bulldozers razed an illegal colony and tore up unpaved roads

Fatehabad News: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला, कच्ची सड़कें तोड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers razed an illegal colony and tore up unpaved roads
भूना।टोहाना रोड स्थित न्यू सैनी कॉलोनी के आगे खेतों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोज
भूना। टोहाना रोड स्थित न्यू सैनी कॉलोनी के आगे खेतों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब साढ़े तीन एकड़ में बिना अनुमति काटी गई कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर मिट्टी से बनाई गई सड़कों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद कॉलोनी विकसित करने वाले तीन कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

डीटीपी राज कीर्ति ने बताया कि विभाग को बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय बीतने के बावजूद किसी भी प्रकार का जवाब या वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को अवैध कॉलोनी में बनाई गई मिट्टी की सड़कों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के एसडीओ भागीराम मौजूद रहे। अभियान में जेई संदीप कुमार, जेई अंकित कुमार व सुरेश कुमार तथा एनफोर्समेंट ब्यूरो विंग की पुलिस टीम भी शामिल रही। कार्रवाई पूरी होने के बाद डीटीपी की शिकायत पर आमान सिंह, भूना निवासी प्रदीप कुमार और अनिल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

निवेश से पहले वैधता की जांच जरूर करें : डीटीपी
लोगों से अपील है कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। बिना अनुमति विकसित की गई कॉलोनियों में किया गया निवेश भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकता है। ऐसे क्षेत्रों में यदि मकान या अन्य निर्माण किए जाते हैं तो नियमानुसार उन्हें भी गिराया जा सकता है।
- राज कीर्ति , जिला नगर योजनाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed