Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Two accused, including a woman, were arrested in Fatehabad with 13 kg 60 grams of opium brought from Madhya Pradesh in a car displaying a 'Press' sticker.
{"_id":"6a44c8ee445065704e0f4ec6","slug":"video-two-accused-including-a-woman-were-arrested-in-fatehabad-with-13-kg-60-grams-of-opium-brought-from-madhya-pradesh-in-a-car-displaying-a-press-sticker-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कार पर प्रैस का स्टीकर लगाकर मध्यप्रदेश से लाए 13 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कार पर प्रैस का स्टीकर लगाकर मध्यप्रदेश से लाए 13 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
सीआईए रतिया टीम ने एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप 13 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली नंबर की कार पर प्रैस का स्टीकर लगाकर मध्यप्रदेश से अफीम लाए थे और हरियाणा व पंजाब में सप्लाई की जानी थी। दूसरे मामले में नशा तस्कर की करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को फ्रीज करवाया गया है।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि सीआईए रतिया की टीम एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के पास टीम मौजूद थी। सूचना मिली कि ईश्वर लाल निवासी बरलाई, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) तथा सोना प्रजापति निवासी बैजलपुर, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) मध्यप्रदेश से अफीम लेकर हरियाणा एवं पंजाब में सप्लाई करने आ रहे हैं। टीम ने एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान होंडा सिटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से बचने के लिए लगाए प्रैस के स्टीकर
एएसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तथ्य भी सामने आया। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार के आगे और पीछे एक समाचार पत्र के नाम के स्टिकर लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपियों ने स्वयं को संदेह से दूर रखने तथा पुलिस जांच के दौरान आसानी से निकलने के उद्देश्य से समाचार पत्र के स्टिकरों का कथित रूप से दुरुपयोग किया।
पहले भी पंजाब में दर्ज है मामले
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर फतेहाबाद में 30 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ईश्वर लाल के विरुद्ध पूर्व में भी पंजाब के भटिंडा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।