पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Siblings win gold in chess tournament; will compete at the national level

Fatehabad News: शतरंज स्पर्धा में भाई-बहन ने जीते स्वर्ण, नेशनल में खेलेंगे

Tue, 30 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Siblings win gold in chess tournament; will compete at the national level
शतरंज प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक
फतेहाबाद। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी भाई-बहन युवराज मीणा और परिणीति मीणा ने 55वीं केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट की शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर केवीएस नेशनल प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। अब दोनों खिलाड़ी गुरुग्राम रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अंबाला स्थित देव गुरुकुल में 22 से 29 जून तक आयोजित मीट में युवराज मीणा ने लगातार दूसरी बार रीजनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने छह मुकाबलों में चार जीत और दो ड्रॉ के साथ पांच अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी उपलब्धि के साथ लगातार दूसरी बार केवीएस नेशनल प्रतियोगिता में भी जगह सुनिश्चित की। युवराज की छोटी बहन परिणीति मीणा ने अपने पहले ही केवीएस रीजनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सात मुकाबलों में पांच जीत दर्ज की, एक मैच ड्रॉ खेला और केवल एक मुकाबले में हार का सामना किया। 5.5 अंकों के साथ वह पहले स्थान पर रहीं। परिणीति की उपलब्धि इसलिए भी खास है उसने मार्च 2025 में शतरंज खेलना शुरू किया था और कुछ ही महीनों के अभ्यास में रीजनल चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। परिणीति कक्षा छह और युवराज 7वीं के छात्र हैं। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय शतरंज प्रशिक्षक प्रमोद खरबास, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed