{"_id":"6a21bbed559cc24ebc0920f4","slug":"cotton-sowing-affected-due-to-lack-of-water-reaching-the-tail-end-farmers-submitted-a-memorandum-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-155079-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टेल तक पानी न पहुंचने से कपास की बिजाई प्रभावित, किसानों ने सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टेल तक पानी न पहुंचने से कपास की बिजाई प्रभावित, किसानों ने सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां। सिंचाई विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते किसान। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भट्टूकलां। क्षेत्र में सिंचाई पानी की कमी से परेशान किसानों ने वीरवार को ढाबी खुर्द और जांडवाला बागड़ गांव के किसान सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं के बारे में विरोध दर्ज कराया। किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने उपमंडल अधिकारी प्रवीण वर्मा से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।
किसानों ने ढाबी खुर्द माइनर के 40000 राइट मोगा जांडवाला बागड़ के अंतिम छोर तक पर्याप्त मात्रा में सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। किसानों का कहना है कि मार्च महीने से टेल तक नाममात्र पानी पहुंच रहा है जिससे खेतों की स्थिति गंभीर हो गई है। कपास और नरमा की बिजाई प्रभावित हो रही है और समय पर पानी नहीं मिलने से बुवाई में और देरी की आशंका बढ़ गई है। इसका सीधा असर फसल उत्पादन और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने विभाग से नियमित और पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर सुभाष भादू, इंद्र सिंह, कृष्ण चन्द्र, मान सिंह, भूप सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, मेवा सिंह, ईश्वर सिंह, बलजीत, देवीलाल, महेन्द्र सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos