सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachment on the green belt of the Mini Secretariat, SDM ordered to remove it by June 7

Fatehabad News: लघु सचिवालय की ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण, एसडीएम ने 7 जून तक हटाने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the green belt of the Mini Secretariat, SDM ordered to remove it by June 7
अतिक्रमण का फोटो, नोटिस का फोटो
विज्ञापन
टोहाना। लघु सचिवालय परिसर की दीवार के साथ बनी ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। उप-मंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम आकाश शर्मा ने अतिक्रमणकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 7 जून तक कब्जा हटाने के आदेश जारी किए हैं।
Trending Videos




एसडीएम कार्यालय से जारी नोटिस में बताया गया कि लघु सचिवालय की दीवार के साथ निर्धारित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कई अस्थायी शेड, केबिन, मेज-कुर्सियां और अवैध विस्तार कर लिए गए हैं। ये अतिक्रमण नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे आम लोगों के आवागमन में बाधा आ रही है और प्रशासनिक परिसर की सुंदरता भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आकाश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन जेसीबी चलाकर अवैध ढांचे ध्वस्त करेगा। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी सामान, फर्नीचर या कीमती दस्तावेज को नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारी की होगी। हटाने में आने वाले खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed