सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No eligible citizen should be deprived of the right to vote: Akash

कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे : आकाश

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
No eligible citizen should be deprived of the right to vote: Akash
बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजर्स की समीक्षा बैठक लेते एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।
विज्ञापन
टोहाना। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एसडीएम आकाश शर्मा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अभियान की तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा घर-घर सत्यापन कार्य की रूपरेखा पर चर्चा की।
Trending Videos


एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य एक ऐसी शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा किसी भी अपात्र या फर्जी व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 5 से 14 जून तक बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करवाएंगे जिन्हें भरने के बाद संबंधित नागरिकों को रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed