Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
BJP workers' meeting in Tohana: Subhash Barala's photo missing from the banner; media denied entry.
{"_id":"6a229bd2401886f1c801e78c","slug":"video-bjp-workers-meeting-in-tohana-subhash-baralas-photo-missing-from-the-banner-media-denied-entry-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक, बैनर से गायब हुईं सुभाष बराला की तस्वीर; मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक, बैनर से गायब हुईं सुभाष बराला की तस्वीर; मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया
भाजपा की एस आई आर को लेकर शुक्रवार को टोहाना विधानसभा की ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता बैठक पैराडाइज पैलेस में हुई। बैठक कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ली। मंच से आगामी कार्यक्रमों और SIR अभियान पर मंथन हुआ, लेकिन बैनर और मीडिया एंट्री को लेकर सियासी गलियारे गर्म हो गए।
मुख्य बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम नायब सैनी, मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा समेत राष्ट्रीय-प्रदेश के नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं की तस्वीरें लगी थीं। लेकिन टोहाना से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला की फोटो बैनर से गायब रही। बराला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गिने जाते हैं। उनकी तस्वीर नदारद देख कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह के कयास शुरू हो गए।
सियासी चर्चा को और हवा तब मिली जब मंच पर बराला के राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली मौजूद रहे। बबली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।
मीडिया को गेट पर रोका
बैठक में मीडिया कर्मियों की एंट्री पर रोक रही। बंद कमरे में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी बूथ है। SIR को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का अभियान बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही वोटर लिस्ट से ही निष्पक्ष चुनाव होंगे। इसलिए BLA-2 साथियों की भूमिका अहम है।
कार्यकर्ताओं से कहा गया कि हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाएं, त्रुटियां समय पर ठीक कराएं और नए वोटर जोड़कर लोगों को जागरूक करें। अंत में “बूथ मजबूत होगा तो संगठन और लोकतंत्र भी मजबूत होगा” के नारे के साथ बैठक खत्म हुई।
मंत्री बोले- प्रोटोकॉल के तहत हुआ, मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू
बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बराला की तस्वीर पर सवाल उठने पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा “सब प्रोटोकॉल बना हुआ है, उसके तहत ही किया जाता है”।
टोहाना में मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद भी निर्माण शुरू न होने पर उन्होंने कहा कि “भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। आप जल्द देखेंगे, काम शुरू हो जाएगा”।
SIR को लेकर मंत्री ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक अभियान चलेगा। कार्यकर्ता फर्जी वोट कटवाकर सूची शुद्ध कराएं, इसी को लेकर आज बैठक बुलाई गई थी। बैनर से बराला की फोटो गायब होने के बाद अब भाजपा के अंदर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।