{"_id":"6a228604d15202fd8d061137","slug":"cia-in-charge-suspended-and-sho-replaced-in-the-case-of-a-youth-s-murder-in-bhuna-of-fatehabad-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: भूना में युवक की हत्या मामले में सीआईए इंचार्ज सस्पेंड, एसएचओ को बदला; पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: भूना में युवक की हत्या मामले में सीआईए इंचार्ज सस्पेंड, एसएचओ को बदला; पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
Published by: Naveen
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल कॉलेज के बाहर विवाद हुआ था। परिवार ने पढ़ाई बीच में छुड़वा दी थी औरगुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा।
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भूना में युवक की चाकू मारकर हुई हत्या मामले में एसपी निकिता खट्टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है और एसएचओ ओमप्रकाश का तबादला किया है। सीआईए इंस्पेक्टर कुलदीप मोर को लगाया गया है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्डा को लगाया गया है। ओमप्रकाश को इकोनॉमिक सेल में भेजा गया है।
मंगलवार रात को भूना निवासी युवक सचिन की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर जा रहे सचिन का पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप भांभू गैंग पर लगा है। पहले रंजिश में विवाद हो चुका है। मामले में पुलिस बुधवार को पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है और तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के कारण पढ़ाई छुड़ाकर भेजा था गुरूग्राम
भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल कॉलेज के बाहर विवाद हुआ था। परिवार ने पढ़ाई बीच में छुड़वा दी थी औरगुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। 27 मई को वह अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लौटा था।
Trending Videos
वारदात के अगले दिन वापस गुरूग्राम जाना था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों खेड़ी चौक भूना निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारु, भूना निवासी दीपक उर्फ बिल्ला, वार्ड नंबर 1 निवासी संजय उर्फ चिड़ीमार और वार्ड नंबर 9 निवासी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है।