{"_id":"6a43fc3bf100cd578f094e7c","slug":"doctor-posts-in-the-district-are-vacant-16-phcs-are-managed-by-a-single-doctor-while-three-have-none-at-all-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156565-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में चिकित्सकों के 41 फीसदी पद खाली, 16 पीएचसी एक के सहारे, तीन में एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में चिकित्सकों के 41 फीसदी पद खाली, 16 पीएचसी एक के सहारे, तीन में एक भी नहीं
Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए डॉ.मनीष टुटेजा संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग भवनों पर राशि खर्च करने में गुरेज नहीं कर रहा है लेकिन मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित है। हालात ये है कि जहां चिकित्सक है वहां पर काम का बोझ बढ़ रहा है। जिले में कागजों में 41 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली हैं यानि 174 में से 102 डॉक्टर कार्यरत है लेकिन हकीकत में 84 ही अस्पतालों में काम कर रहे हैं।
जिले में 16 डॉक्टरों में से 9 त्यागपत्र दे चुके हैं और बाकी पीजी कर रहे हैं। करीब 11 लाख आबादी की स्वास्थ्य सेवाएं 84 डॉक्टरों के हवाले है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 42 पद है लेकिन यहां पर 35 कार्यरत है। टोहाना में 42 में से 20 डॉक्टर ही कार्यरत हैं और इसमें भी 9 त्यागपत्र दे चुके हैं और एक ड्यूटी पर अनुपस्थित है।
रतिया नागरिक अस्पताल में भी स्थिति अच्छी नहीं है। यहां पर 11 में से 6 पद खाली हैं। रिकॉर्ड में पीएचसी समैन, खाबड़ा कलां में एक भी चिकित्सक नहीं है। 16 पीएचसी ऐसी है जहां पर दो-दो डॉक्टर होने चाहिए लेकिन एक-एक ही कार्यरत है।
विज्ञापन
-
एनएचएम में डेढ़ लाख तक वेतन का ऑफर
जिले में विशेषज्ञों के कई पद खाली हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शिशु रोग, महिला रोग, फिजिशियन के पद खाली है लेकिन विभाग ने पदों पर एनएचएम के तहत भर्ती की है। एनएचएम के तहत विशेषज्ञों को स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख रुपये वेतन तक का ऑफर कर रहा है जबकि स्थायी नियुक्ति में 50 से 60 हजार रुपये वेतन कम है।
-
जिले में चिकित्सकों के जो भी पद खाली है उन्हें भरने के लिए समय-समय पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाती है। हाल ही में एनएचएम के तहत भी कई विशेषज्ञों की नियुक्ति हुई है।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल।