सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dungargarh tragedy: Injured granddaughter also passes away bodies of all buried together in Fatehabad

राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 16 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

मां-बाप और बेटे के शव को देखकर बेटा सुरेंद्र बार-बार बेहोश हो रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सारी अंतिम संस्कार क्रिया कराई। बता दें कि राजस्थान के डूंगरगढ़ में सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, बेटी, पोते और 3 दोहतियों की मौत हो गई थी।

Dungargarh tragedy: Injured granddaughter also passes away bodies of all buried together in Fatehabad
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत के बाद सोमवार रात को सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की घायल दोहती तनवी की सोमवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। तनवी का बीकानेर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मारे गए मताना गांव निवासी ओमप्रकाश के परिवार का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। दादा-दादी और पोता का एक साथ शव दफनाए गए। बेटे सुरेंद्र ने उन्हें मिट्टी दी। सभी के शवों को बराबर- बराबर कब्र में दफनाया गया। अंतिम क्रिया में पूर्व विधायक दुड़ाराम समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। 





मां-बाप और बेटे के शव को देखकर बेटा सुरेंद्र बार-बार बेहोश हो रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सारी अंतिम संस्कार क्रिया कराई। बता दें कि राजस्थान के डूंगरगढ़ में सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, बेटी, पोते और 3 दोहतियों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को कटर से खिड़कियां काटकर शव निकालने पड़े थे। ओमप्रका 15 दिन पहले ही डीडीपीओ कार्यालय से सेवानिवृत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed