Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dungargarh (Rajasthan) tragedy: Injured granddaughter also passes away; bodies of grandparents and grandson buried together in Fatehabad.
{"_id":"6a30db49c1cb1856910e13b8","slug":"video-dungargarh-rajasthan-tragedy-injured-granddaughter-also-passes-away-bodies-of-grandparents-and-grandson-buried-together-in-fatehabad-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव
राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत के बाद सोमवार रात को सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की घायल दोहती तनवी की सोमवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। तनवी का बीकानेर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मारे गए मताना गांव निवासी ओमप्रकाश के परिवार का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। दादा-दादी और पोता का एक साथ शव दफनाए गए। बेटे सुरेंद्र ने उन्हें मिट्टी दी। सभी के शवों को बराबर- बराबर कब्र में दफनाया गया। अंतिम क्रिया में पूर्व विधायक दुड़ाराम समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
मां-बाप और बेटे के शव को देखकर बेटा सुरेंद्र बार-बार बेहोश हो रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सारी अंतिम संस्कार क्रिया कराई। बता दें कि राजस्थान के डूंगरगढ़ में सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, बेटी, पोते और 3 दोहतियों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को कटर से खिड़कियां काटकर शव निकालने पड़े थे। ओमप्रका 15 दिन पहले ही डीडीपीओ कार्यालय से सेवानिवृत हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।