सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Injured person taken to hospital twice, yet died

Fatehabad News: दो बार अस्पताल पहुंचा घायल, फिर भी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Injured person taken to hospital twice, yet died
नागरिक अस्पताल में इक्ट्ठे हुए मृतक के साथी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड पर रविवार दोपहर को बाइक से गिरने से घायल हुए युवक को दो बार अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन हर बार प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। सोमवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मृतक के परिजन बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी लालबाबू पासवान ने बताया कि उनका रिश्तेदार 18 वर्षीय अभिषेक भूना रोड पर बाइक गिर गया था। आरोप है कि उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो ये कहकर घर भेज दिया गया कि ठीक है लेकिन रात में पेट दर्द होने पर फिर अस्पताल लाया गया। इस पर उसे उपचार देकर फिर घर भेज दिया गया और कहा कि ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने सोमवार दोपहर को खाना खाया तो फिर पेट में दर्द हुआ और अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लालबाबू ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण अभिषेक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed