Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villages in Tohana, Fatehabad, have been without power for 10 days following a storm; residents are distressed by the electricity and water crisis.
{"_id":"6a311aca06da9657e70a0f9a","slug":"video-villages-in-tohana-fatehabad-have-been-without-power-for-10-days-following-a-storm-residents-are-distressed-by-the-electricity-and-water-crisis-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में आंधी के बाद 10 दिन से अंधेरे में गांव, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में आंधी के बाद 10 दिन से अंधेरे में गांव, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण परेशान
टोहाना के गांव जमालपुर व खनोरा में 8-9 जून को आई तेज आंधी के बाद से बिजली-पानी का भारी संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण पीने के पानी और खेतों में धान की पनीरी बचाने के लिए जूझ रहे हैं। मंगलवार को दोनों गांवों के ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश शर्मा से मुलाकात कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण सैनी ने बताया कि 8-9 जून को आई आंधी से समैण से आने वाली लाइन के करीब 50-60 बिजली के पोल टूट गए। तभी से 16 जून तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव की ढाणियों में इंसानों और पशु-पक्षियों के लिए पीने तक का पानी नहीं है। जमींदारों ने खेतों में जो धान की पनीरी लगाई थी, वह पानी के अभाव में सूखने की कगार पर है। सैनी ने कहा कि अगर पनीरी ही खत्म हो गई तो आगे धान की रोपाई कैसे होगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी से 6 महीने पहले भी टूटे पोलों को बदलने के लिए बिजली निगम को दरख्वास्त दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 5-6 दिन पहले भी एसडीएम से मिले थे। तब एसडीएम ने सोमवार तक समाधान का भरोसा देकर बिजली विभाग को बुलाने की बात कही थी। मगर मंगलवार तक भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
एसडीएम आकाश शर्मा ने ग्रामीणों को 3 दिन में खेतों व गांव की बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि एसडीएम साहब पर भरोसा है, लेकिन पीने के पानी के बिना 2 दिन भी निकालना मुश्किल है। 10 दिन हो गए, अब सब्र टूट रहा है।
ग्रामीण मिठू राम ने बताया कि जमालपुर और खनोरा में हालात बदतर हैं, जबकि दमकोरा व अमानी में बिजली चल रही है। खेतों में लगी धान सूख रही है और ढाणियों में पशुओं का बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे डीसी फतेहाबाद, एसई बिजली निगम फतेहाबाद, एक्सईएन और एसडीएम टोहाना को कई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में बिजली बहाल न हुई तो दोनों गांवों के लोग बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।