{"_id":"6a31056eeee0c7de400bd2f3","slug":"video-cms-flying-squad-conducts-raid-at-the-vegetable-market-in-fatehabad-inspects-records-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग ने सब्जी मंडी में की छापे मार कार्रवाई, जांचा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग ने सब्जी मंडी में की छापे मार कार्रवाई, जांचा रिकॉर्ड
शहर के नई सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम शिकायत के आधार पर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने यहां पर सब्जी मंडी दुकानों का रिकॉर्ड जांचा। यहां पर कई दुकानें बिना लाइसेंस चलती हुई मिली। इसके अलावा दुकानों पर रिहायशी चौबारे भी मिले।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और विभिन्न गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के लिए मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव मनदीप राणा तथा मार्केट कमेटी फतेहाबाद के सचिव अमित रोहिल्ला की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मंडी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।
अधिकारियों ने मंडी में उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। इस दौरान चार फर्मों पर मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात कही। इस पर दुकानदार भड़क गया। उसने कहा कि जब पक्की बही में एंट्री दर्ज है, फिर किस चीज का जुर्माना लगाया जाएगा। बेवजह दबाव बनाने की कोशिश क्यों हो रही है।
बाद में दूसरे दुकानदारों ने उसे शांत किया। इस पर सचिव ने कहा कि, कच्चा बिल देने पर हाईकोर्ट बैन लगा चुका है। इसलिए पक्का बिल ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अगर पक्का बिल दिखा दिया जाएगा तो जुर्माना नहीं लगेगा। दोपहर 12 बजे निरीक्षण के बाद संयुक्त टीम मार्केट कमेटी कार्यालय फतेहाबाद पहुंची, जहां रिकॉर्ड का सत्यापन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को भी खंगाला गया।
टीम को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी फतेहाबाद में काफी अनियमितताएं हो रही हैं। उनकी जांच के लिए बरवाला मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप राणा को सक्षम अधिकारी नियुक्त करवाया गया। टीम अभी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।