{"_id":"6a776ebb3d13547e5509bc08","slug":"fire-breaks-out-in-moving-car-driver-jumps-out-to-save-his-life-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158889-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाखल। आग लगने से जलकर नष्ट हुई कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। चांदपुरा हेड के पास शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक जाहिद खान ने समय रहते कार सड़क किनारे रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। आग से पूरी कार जल गई। कार में सीएनजी किट लगी थी। गनीमत यह रही कि उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ।
गांव चांदपुरा निवासी जाहिद खान कार से गांव मुंदलिया की ओर जा रहे थे। चांदपुरा हेड के पास अचानक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कार में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए जाहिद ने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकल गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।