फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Twelve urns containing the sacred soil of Kashi will reach every village

Fatehabad News: काशी की पवित्र माटी के 12 कलश गांव-गांव तक पहुंचेंगे

Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Twelve urns containing the sacred soil of Kashi will reach every village
फतेहाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा। प्रवक्ता
फतेहाबाद। गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पवित्र माटी 12 कलशों में जिले के सभी 12 भाजपा मंडलों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक मंडलाध्यक्ष कलश को मंडल के किसी गांव के गुरुघर में स्थापित करेंगे। इसके बाद मंडल स्तर से पवित्र माटी जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि यह अभियान आगामी वर्ष माघ पूर्णिमा तक निरंतर संचालित होगा।
विज्ञापन

बैठक में संत गुरु रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान, विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान, शक्ति केंद्रों के गठन, प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने तथा एसआईआर के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन जोड़ा ने बताया कि रविवार को प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला व सुनीता दुग्गल के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया जाएगा। इस बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, जगदीश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, संदीप भोडिया व कंवल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed