{"_id":"6a6cd815dcdf8176b501435e","slug":"preliminary-publication-of-the-special-intensive-revision-of-the-electoral-roll-the-district-now-has-659-lakh-voters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158402-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अब जिले में 6.59 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अब जिले में 6.59 मतदाता
Fri, 31 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन पंजीयन अधिकारी। प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फतेहाबाद जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में अब कुल 6,59,694 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 3,48,669 पुरुष, 3,11,010 महिला और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन को लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राजनीतिक दलों और निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों की अवधि तथा एएसडी सूची से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची और सैनिक मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद जिले में 59 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में कुल 767 मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 2,16,404 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,14,428 पुरुष, 1,01,973 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2,35,739 मतदाता हैं जिनमें 1,24,735 पुरुष, 1,10,995 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। रतिया विधानसभा क्षेत्र में 2,07,551 मतदाता दर्ज हैं जिनमें 1,09,506 पुरुष, 98,042 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
बैठक में भाजपा से विक्रम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से रामसिंह फौजी व जिले सिंह वर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से रामकुमार बहबलपुरिया व शहनवाज, कांग्रेस से सीताराम बेनीवाल एडवोकेट और इंडियन नेशनल लोकदल से राजेश शर्मा एडवोकेट मौजूद रहे। इस अवसर पर निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता और चुनाव नायब तहसीलदार राजकुमार मौजूद रहे।
-- --
राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडी सूची
बैठक में प्राधिकार पत्र लेकर आए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का एक-एक सेट तथा एएसडीडी सूची मौके पर ही उपलब्ध करवाई गई तथा अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की वे प्राधिकार पत्र लाकर मतदाता सूची का सेट तथा एएसडीडी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर लें।