फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Municipal Council had pushcarts and hoardings removed from the markets

Fatehabad News: नगर परिषद ने बाजारों से रेहड़ियां और होर्डिंग्स हटवाए

Fri, 31 Jul 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council had pushcarts and hoardings removed from the markets
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को हटवाती टीम। संवाद
फतेहाबाद। शहर में शुक्रवार सुबह नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने बाजारों में सड़क किनारे लगी रेहड़ियां जब्त कीं, दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जे हटाए और होर्डिंग्स व साइन बोर्ड भी हटवाए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया। एक बग्गी संचालक ने समय मांगा लेकिन टीम ने बग्गी को जब्त कर लिया जिस पर उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने उसे शांत करवाया।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए अभियान की शुरुआत हंस मार्केट से हुई। टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी रेहड़ियां हटवाईं तथा कई रेहड़ियां जब्त भी कीं। इसके बाद कार्रवाई थाना रोड तक पहुंचीजहां दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क पर रखे साइन बोर्ड और होर्डिंग्स भी कब्जे की में लिए गए।
विज्ञापन

बग्गी का संचालक बोला - गरीब पर करते हैं कार्रवाई
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम थाना रोड से जवाहर चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक बग्गी को हटाने के लिए पुलिस ने आवाज लगाई लेकिन कोई सामने नहीं आया। नगर परिषद कर्मचारियों के बग्गी ले जाने पर संचालक मौके पर पहुंचा और समय मांगा। कार्रवाई जारी रहने पर वह नाराज हो गया। उसने आरोप लगाया कि सख्ती का असर गरीब और छोटे काम करने वालों पर अधिक पड़ता है। दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए उसने पुलिस से बहस की। अधिकारियों ने उसे समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरवार को टीम का हुआ था विरोध

नगर परिषद व यातायात पुलिस की ओर से वीरवार को दोपहर को यातायात व्यवस्था को लेकर हंस मार्केट में पहुंची थी। उस समय रेहड़ी संचालकों को एक दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित अवधि के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम को रेहड़ी संचालकों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम चेतावनी देकर लौट आई, शुक्रवार सुबह टीम दोबारा पहुंची और अभियान चलाया गया।

:::::::::::::
बाजारों में रेहड़ियां, अवैध कब्जे, दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्ड और होर्डिंग्स यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है। सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण से बाजार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यातायात सुचारु बनाने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त अभियान चलाएंगी। टीमें नियमित रूप से बाजारों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगी।
-जयसिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।

फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को हटवाती टीम। संवाद

फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को हटवाती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed