{"_id":"69936543de93e6cd0f036324","slug":"villagers-upset-over-teacher-shortage-say-they-will-lock-the-school-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148771-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षकों की कमी से परेशान ग्रामीण बोले- विद्यालय पर जड़ देंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षकों की कमी से परेशान ग्रामीण बोले- विद्यालय पर जड़ देंगे ताला
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की प्रभावित हो रही है। विरोध के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में अन्य अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है। ग्रामीण ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में स्कूल में अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो मजबूरन उनको स्कूल पर ताला लगाना पड़ सकता है।
गांव की सरपंच कर्मजीत कौर, प्रतिनिधि हरजीवन सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में 160 के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनकी पढ़ाई के लिए स्कूल में मुख्य अध्यापक सहित केवल तीन ही अध्यापक हैं। अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस बारे में वे 6 माह से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार वार्षिक पेपर नजदीक हैं, अगर जल्द ही अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो गांव ब्राह्मणवाला, रोझावाली, लठेरा व रतनगढ़ के ग्रामीण मिलकर स्कूल पर ताला जड़ देंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी शिक्षा विभाग की होगी।
-
सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक अध्यापक का हुआ तबादला
गांव की सरपंच कर्मजीत कौर ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी से तो जूझ ही रहे थे अब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक अध्यापक चरणजीत सिंह का तबादला भी गांव खाई में कर दिया। इससे अंग्रेजी के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। परीक्षा के समय में जहां उनको अध्यापक मिलने चाहिए यहां से उनका तबादला किया जा रहा है।
Trending Videos